July 29, 2026

बलरामपुर: जंगली मशरूम खाने से 9 लोग बीमार, वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती

20260707_095902
Spread the love

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में जंगली मशरूम (पुटू/खुखड़ी) खाने से एक ही परिवार सहित कुल 9 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मशरूम खाने के कुछ समय बाद सभी को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

सिविल अस्पताल वाड्रफनगर के बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली मशरूम (पुटू/खुखड़ी) का सेवन करने से बचें, क्योंकि कई प्रकार के जंगली मशरूम जहरीले होते हैं और इनके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को मशरूम खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

फिलहाल सभी मरीजों का सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में इलाज जारी है।

You may have missed

error: Content is protected !!