July 29, 2026

नकटी में बुलडोजर पर बवाल, बरसात में उजड़े आशियाने,सरकार पर अमानवीयता का आरोप

IMG-20260703-WA0000
Spread the love

छत्तीसगढ़:- नकटी गांव में सरकार की कार्यवाही अमानवीय एवं असंवेदनशीलता का प्रमाण है, बरसात के मौसम में सरकार की यह कार्यवाही बर्बरतापूर्ण एवं तानाशाहीपूर्ण है। आज मैंने नकटी गांव जाकर पीड़ितों से मुलाकात की- पूर्व डिप्टी सीए टीएस सिंह देव

सरकार की यह कार्यवाही तब हुई जबकि उसी स्थल पर 25 से अधिक इंदिरा आवास व पीएम आवास बने हुए हैं। बिजली, पानी की व्यवस्था सहित उन रहवासियों से टैक्स तक वसूला जा रहा था। ऐसे में एक पक्ष को हटा कर दूसरे को बसाने के लिए 4 से 5 हजार पुलिस बल लगाकर कार्यवाही करने की यह योजना सरकार की असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। 

पीड़ितों की बात को सुनकर मैं कह सकता हूँ कि प्रशासन के लिए हो सकता है यह सिर्फ एक सरकारी कार्रवाई या कागजी आदेश का पालन हो। किन्तु जिनका घर उजड़ा यह उनकी जिंदगी की जमापूंजी को खत्म कर देने का कृत्य है। लोगों ने बताया जब बुलडोजर और सरकारी मशीनरी हमारे सामने खड़ी थी, तो हमें ऐसा लगा जैसे कानून ने हमारी गरीबी और लाचारी का मज़ाक उड़ाया हो।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा , श कन्हैया अग्रवाल ,  उद्दव राम वर्मा ,  सीमा वर्मा ,  जागेश्वरी वर्मा ,प्रशांत बोकड़े सभी उपस्थित रहे।

You may have missed

error: Content is protected !!