July 28, 2026

विधानसभा में गूंजा सीतापुर के किसानों का मुद्दा, विधायक रामकुमार टोप्पो ने भूमि अधिग्रहण और लंबित मुआवजे पर सरकार से मांगा पूरा हिसाब

20260713_174145
Spread the love

अंबिकापुर/सीतापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण और किसानों को लंबित मुआवजा भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठाया। उन्होंने सरकार से प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों से जुड़ा विस्तृत ब्यौरा मांगा।


विधायक ने प्रश्न के माध्यम से तहसील सीतापुर के सोनतराई–सूर बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत तहसील सीतापुर और बतौली में हुए भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी मांगी है।


उन्होंने सरकार से पूछा है कि इन परियोजनाओं के लिए कुल कितनी भूमि अधिग्रहित की गई, कितने भू-स्वामियों की जमीन ली गई और प्रत्येक भू-स्वामी से कितना रकबा अधिग्रहित किया गया। इसके साथ ही परियोजनावार स्वीकृत मुआवजा राशि, अब तक किए गए भुगतान और अभी तक लंबित मुआवजे का पूरा विवरण भी मांगा गया है।


विधायक रामकुमार टोप्पो ने यह भी जानना चाहा कि जिन किसानों और भू-स्वामियों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें भुगतान कब तक किया जाएगा और इसके लिए सरकार ने क्या समय-सीमा तय की है।


उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन किसानों और प्रभावित परिवारों को समय पर उचित मुआवजा मिलना भी उतना ही जरूरी है। विधानसभा में इस मुद्दे के उठने से भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। साथ ही लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे प्रभावित किसानों को राहत मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।

You may have missed

error: Content is protected !!