October 22, 2026

जमशेदपुर गोलीकांड: सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंबिकापुर में नाकेबंदी कर झारखंड के 4 शूटरों को मणीपुर पुलिस ने धरदबोचा, थाना प्रभारी सीपी तिवारी की फुर्ती से कुख्यात शूटर धाराएं

20260928_121254
Spread the love

अंबिकापुर| झारखंड के जमशेदपुर में तीन लोगों को गोली मारकर सनसनी फैलाने वाले चार शातिर शूटरों को छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे, जिन्हें मणिपुर थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान देर शाम धर दबोचा।

झारखंड पुलिस के इनपुट पर हुई कार्रवाई

जमशेदपुर में गोलीकांड की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंतरराज्यीय सीमा पार कर भाग रहे थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ सीमा पर तत्काल नाकेबंदी की गई। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी एक कार में सवार होकर अंबिकापुर के रास्ते भागने की फिराक में हैं।

भागने की कोशिश नाकाम, मणिपुर पुलिस ने दबोचा

सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के समीप ही सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। कल देर शाम जब संदिग्ध कार पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद मणिपुर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर चारों शूटरों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड पुलिस को सौंपा गया

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जमशेदपुर से झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंची। मणिपुर थाना पुलिस ने सभी चारों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

घायलों की हालत नाजुक

गौरतलब है कि आरोपियों द्वारा जमशेदपुर में की गई गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मणिपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

You may have missed

error: Content is protected !!