July 29, 2026

पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘संदिग्धों’ के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान, IG दीपक कुमार झा के सख्त निर्देश: शहर की सुरक्षा पर पैनी नज़र रखे पुलिस

20260709_101942
Spread the love

@ Sumit singh

​अंबिकापुर: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बाहरी संदिग्धों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने आज एक व्यापक सघन जांच अभियान शुरू किया है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा के कड़े निर्देशों के बाद, गांधीनगर, कोतवाली और मणिपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस की संयुक्त टीमों ने घर-घर जाकर किराएदारों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है।

पार्षद का सुझाव और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पार्षद आलोक दुबे द्वारा आईजी को सौंपे गए एक गंभीर शिकायती पत्र के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। दरअसल धनबाद के दोहरे हत्याकांड का आरोपी शाबिर अहमद पिछले 13 वर्षों से मोमिनपुरा में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। वही इस घटना के सामने आने के बाद पार्षद ने आगाह किया है कि बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को पनाह देना शहर के लिए भविष्य में बड़ा खतरा बन सकता है।

इन इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर

पुलिस द्वारा विशेष रूप से उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जहाँ बाहरी लोगों का जमावड़ा बढ़ा है। इन क्षेत्रों में शामिल हैं सुभाषनगर, डिगमा, भगवानपुर, मोमिनपुरा, नवागढ़, श्रीगढ़, बरेजपारा और रसूलपुर

अपराधों के पनपने का अंदेशा

​शिकायती पत्र में यह गंभीर आशंका जताई गई है कि बिना पहचान-पत्र के रह रहे संदिग्ध लोग गांजा तस्करी, ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों के कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। इसके अलावा, अवैध प्रवासियों की घुसपैठ की शिकायतों को लेकर भी पुलिस अब पूरी तरह मुस्तैद है।

​मकान मालिकों को कड़ी चेतावनी

अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रत्येक किराएदार का पहचान पत्र और मूल निवास के थाने का ब्यौरा तत्काल संबंधित थाने में जमा कराएं। यदि कोई मकान मालिक नियमों की अनदेखी करते हुए बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को पनाह देता है, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​पुलिस की अपील

सरगुजा पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखें, तो तुरंत पुलस को सूचित करें। सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है और प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

You may have missed

error: Content is protected !!