July 29, 2026

सरस्वती साइकिल वितरण योजना पर उठे सवाल, खराब साइकिलें मिलने का आरोप; जांच की मांग

0
20260728_100655
Spread the love

अंबिकापुर। सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने आरोप लगाया है कि कई छात्राओं को शुरुआत से ही खराब स्थिति में साइकिलें मिली हैं, जिससे योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि कई साइकिलों के टायर पहले से पंचर हैं, चेन खराब है, सीटें टूटी या ढीली हैं और कुछ साइकिलें चलने योग्य भी नहीं हैं। उनका कहना है कि कई स्थानों पर छात्राओं को नई साइकिलें चलाकर घर ले जाने के बजाय ऑटो में लादकर ले जाना पड़ा।

परवेज आलम गांधी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इससे साइकिलों की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने पूछा कि वितरण से पहले गुणवत्ता परीक्षण किस स्तर पर किया गया और छात्राओं को कथित रूप से खराब सामग्री क्यों उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सभी खराब साइकिलों को बदलकर छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!