July 29, 2026

जूनियर ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

20260704_191106
Spread the love

अंबिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल जूनियर ओपन चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में आईपीएस क्लब एवं मॉन्टफोर्ट स्कूल के बीच हुए मैच में आईपीएस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सरगुजा टाइटंस एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बीच खेले गए मुकाबले में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में सरगुजा टाइगर एवं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के बीच हुए रोमांचक मैच में सरगुजा टाइगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। बाकी अन्य मैच जारी है।

आज के मुकाबलों के दौरान इंजी. सोमनाथ सिंह, डी.के. सोनी एवं जितेंद्र बिंदु,गौरव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ियों के साथ-साथ ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल, मॉन्टफोर्ट स्कूल, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा उन्हें निःशुल्क नियमित अभ्यास का अवसर दिया जाएगा। आने वाले समय में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए भी इन खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि जिले की अधिक से अधिक प्रतिभाएं आगे बढ़कर सरगुजा का नाम रोशन कर सकें।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में रजत सिंह, आकाश गुप्ता, बबीता तिग्गा, अनुपमा तिर्की, प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, रिमझिम एवं अभिषेक निर्णायक एवं तकनीकी अधिकारियों के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

You may have missed

error: Content is protected !!