October 22, 2026

अंबिकापुर में बड़ी वारदात प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

20260924_232100
Spread the love

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी और दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने न केवल प्रशिक्षु डीएसपी के साथ मारपीट की, बल्कि उनके निजी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाड़़ी साइड देने को लेकर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अंबिकापुर के कंठी और जगदीशपुर के बीच की है। दरिमा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे अपने निजी वाहन से जा रहे थे। रास्ते में गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस के कारण मार्ग बाधित था। जब डीएसपी ने गाड़ी साइड में करने की बात कही, तो जुलूस में शामिल कुछ युवक उनसे उलझ गए और बहस करने लगे।

मारपीट और वाहन में तोड़फोड़

बात इतनी बढ़ गई कि सिरफिरे युवकों ने प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने उनकी निजी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया।

6 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मणिपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और हमले में शामिल 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

error: Content is protected !!