सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी के निज सचिव के पिता का निधन,विधायक ने गायत्री हॉस्पिटल पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाविधायक ने गायत्री हॉस्पिटल पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
अंबिकापुर। माननीय विधायक रामकुमार टोप्पो के निज सचिव लखन सिंह सिदार के पिताजी स्वर्गीय श्री सारथी राम सिदार का आज शाम लगभग 5 बजे दुखद निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो तत्काल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक टोप्पो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सारथी राम सिदार का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।सूत्रों से पता चला कि कुछ दिनों से ये अस्वस्थ चल रहे थे।
गायत्री हॉस्पिटल में उपस्थित परिजनों, शुभचिंतकों एवं अन्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
